Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsNew AC Bus Service Launched for Delhi Travelers from Shahjahanpur
शाहजहांपुर डिपो ने शुरू की एसी बस सेवा, छह घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

शाहजहांपुर डिपो ने शुरू की एसी बस सेवा, छह घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

संक्षेप:

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज ने नई एसी बस सेवा शुरू की है। प्रतिदिन चार बसें, दो 2×2 और दो 2×3 सीटिंग व्यवस्था के साथ, सुबह और रात में चलेंगी। किराया 843 और 721 रुपये है, और यात्रा का समय लगभग छह घंटे है। यह सेवा यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित है।

Nov 17, 2025 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

शाहजहांपुर, संवाददाता। दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज ने बड़ी सुविधा शुरू की है। शहर से राजधानी दिल्ली के लिए अब प्रतिदिन चार एसी बसें संचालित की जा रही हैं, जिनमें दो बसें 2×2 और दो बसें 2×3 सीटिंग व्यवस्था वाली हैं। सभी बसें रेलवे स्टेशन के पास स्थित रोडवेज बस स्टैंड से तय समय पर प्रस्थान करती हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों का समय सुबह और रात, दोनों शिफ्ट में रखा गया है। सुबह 8 बजे और सुबह 10 बजे पहली दो बसें दिल्ली के लिए रवाना होती हैं, जबकि रात 8 बजे और रात 10 बजे दो और बसें दिल्ली मार्ग पर चलती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे यात्रियों के पास अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा चुनने का पर्याप्त विकल्प उपलब्ध है। 2×2 का किराया 843 और 2×3 का किराया 721 रुपये है। यह छह घंटे में दिल्ली पहुंचाती है। समय से ट्रेन भी चले तो यहां से दिल्ली के लिए लगभग छह घंटे लगते हैं। ऐसे में समय के मामले में भी यह ठीक है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि नई एसी बसें आरामदायक सीटों, बेहतर कूलिंग और ब्लोअर सिस्टम और सुरक्षित यात्रा व्यवस्था से लैस हैं। यात्रियों के लिए चार्जिंग की भी सुविधा है। एयर सस्पेंशन होने के कारण झटके भी नहीं लगेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। बसों में साफ-सफाई और मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि यात्रियों को बिना किसी परेशानी के बेहतर अनुभव मिल सके। यात्री अब दिल्ली जाने के लिए महंगी निजी टैक्सियों या असुविधाजनक विकल्पों पर निर्भर नहीं रहेंगे। रोडवेज की ये एसी बसें सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा का भरोसा देती हैं। ----वर्जन---- अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठाएं और समय से सीट बुक कर सुरक्षित यात्रा करें, क्योंकि दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में समय से और सुरक्षित सफर यह बस तय कराएगी। -अरुण कुमार, एआरएम, शाहजहांपुर।