Shahjahnpur News: थाना दिवस एक शिकायत उसका भी निस्तारण नहीं

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: जैतीपुर में थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन इस बार केवल एक शिकायत ही मिली और अनियोजित गतिविधियों के चलते कार्यक्रम की गंभीरता पर सवाल खड़े हुए। कई लेखपाल कार्यक्रम में घूमते दिखे, जिससे सार्वजनिक भागीदारी कम नजर आई।

थाना दिवस एक शिकायत उसका भी निस्तारण नहीं

Shahjahnpur News: जैतीपुर। थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में शनिवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। हालांकि इस बार थाना दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गया।कार्यक्रम में अपेक्षित संख्या में फरियादी नहीं पहुंचे।थाना दिवस में आए लेखपाल कुर्सियों पर बैग लेकर इधर-उधर घूमते दिखाई दिए। जिससे कार्यक्रम के आयोजन की गंभीरता पर सवाल उठे। दोपहर 2 बजे तक केवल एक ही शिकायत प्राप्त हुई। जिसका निस्तारण संबंधित लेखपाल के गढ़िया रंगीन में होने के कारण नहीं हो सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।