ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरअतिक्रमण हटाने में व्यापारी नेताओं व अफसरों में नोकझोंक

अतिक्रमण हटाने में व्यापारी नेताओं व अफसरों में नोकझोंक

अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर में शुक्रवार को दूसरे दिन तहसील मार्ग से बाजार विरियागंज चौराहा तक चलाया गया। अभियान के दूसरे दिन भी प्रशासन की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक...

अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर में शुक्रवार को दूसरे दिन तहसील मार्ग से बाजार विरियागंज चौराहा तक चलाया गया। अभियान के दूसरे दिन भी प्रशासन की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक...
1/ 2अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर में शुक्रवार को दूसरे दिन तहसील मार्ग से बाजार विरियागंज चौराहा तक चलाया गया। अभियान के दूसरे दिन भी प्रशासन की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक...
अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर में शुक्रवार को दूसरे दिन तहसील मार्ग से बाजार विरियागंज चौराहा तक चलाया गया। अभियान के दूसरे दिन भी प्रशासन की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक...
2/ 2अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर में शुक्रवार को दूसरे दिन तहसील मार्ग से बाजार विरियागंज चौराहा तक चलाया गया। अभियान के दूसरे दिन भी प्रशासन की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 11 May 2018 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर में शुक्रवार को दूसरे दिन तहसील मार्ग से बाजार विरियागंज चौराहा तक चलाया गया। अभियान के दूसरे दिन भी प्रशासन की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा, सीओ मंगल सिंह रावत व कोतवाल अशोक पाल के नेतृत्व में तहसील के समीप से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। कुम्हारों वाली पुलिया के पास नाले पर बने अतिक्रमण को हटाए जाने के दौरान लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। अंबेडकर पार्क के पास तथा पोटरगंज गेट के सामने दुकान के आगे पड़े टीनशेड को लेकर व्यापारियों से काफी देर तक बवाल होता रहा। जेसीबी मशीन द्वारा जब टीन शेड तोड़ा गया तो वह एक व्यापारी के पैर में लग गया जिससे वह घायल हो गया, इस पर व्यापारी नेताओं ने नाराजगी जताई और हंगामा काटा।मुख्य बाजार में एक व्यापारी का जेसीबी मशीन जब अतिक्रमण हटाने गई तो व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश गुप्ता उर्फ रिंकू, विकास गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने नारेबाजी की। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह व्यापारियों द्वारा की जाने वाली नारेबाजी पर नाराजगी जताई। इसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू की दुकान के आगे पड़े टीन शेड को हटाने के लिए मशीन लगी तो अध्यक्ष आग बबूला हो गए जिस पर एसडीएम ने दुकान के ऊपर पड़ी टीन की नाप कराई। मानक से अधिक लंबाई की टीन मिलने पर अध्यक्ष ने स्वयं उसे हटाने की बात कही जिस पर अधिकारी मान गये। इसके बाद अतिक्रमण अभियान बंद कर दिया गया।ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को दोबारा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगेगा। इस दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें