ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरनगर कीर्तन में लगे जो बोले सो निहाल के जयकारे

नगर कीर्तन में लगे जो बोले सो निहाल के जयकारे

खालसा सिरजना दिवस वैसाखी के उपलब्ध में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें गतका पार्टी के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने माथा टेका। नगर कीर्तन का कई जगह...

नगर कीर्तन में लगे जो बोले सो निहाल के जयकारे
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 09 Apr 2018 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

खालसा सिरजना दिवस वैसाखी के उपलब्ध में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें गतका पार्टी के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने माथा टेका। नगर कीर्तन का कई जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। रविवार को पंजाब सर्विस स्टेशन से नगर कीर्तन की शुरूआत हुई।

चारखंभा, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, गोविंद गंज से गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में समापन हुआ। नगर कीर्तन का विशेष आकर्षण गुरुग्रंथ साहिब के आगे नरसिंहा तुरही बजाते हुए रहे। सबसे आगे दीप गतका पार्टी करतब दिखा रही थी। उसके पीछे हुजूरी रागी व गुरुद्वारा कुटिया साहिब के कुलविंदर सिंह कीर्तन करते हुए चले। खालसा शिशु शिक्षा सदन व गुरुनानक कन्या हाईस्कूल के बच्चों आकर्षण का केंद्र रहे।

श्रीगुरू ग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कीर्तन में अवतार सिंह मोगा, अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, जुझार सिंह मोगा, हरभजन सिंह दुआ, गुरजीत सिंह बग्गा, मंजीत सिंह, दलीप सिंह, करतार्र ंसह, महेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरजीम्त सिंह बग्गा, रवींद्र्र ंसह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें