Shahjahnpur News: विकसित भारत पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत की संकल्पना एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं’ विषय पर भाषण प्रतियो

Shahjahnpur News: विकसित भारत पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

Shahjahnpur News: पुवायां। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत की संकल्पना एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. मोहित निगम और डॉ. संतोष सिंह ने योजनाओं के उद्देश्यों और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शीतेश श्रीवास्तव ने प्रथम, ज्योति तिवारी ने द्वितीय और अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजली, गुरुवेश, हरजीत सिंह, शिवांश पटेल, शशिकांत और श्रद्धा तिवारी के भाषण भी सराहनीय रहे। कार्यक्रम में श्वेता गुप्ता, दीपक शर्मा, केशव कार्तिकेय, डॉ. राजीव शुक्ला सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: विकसित भारत पर विद्यार्थियों ने रखे विचार