Shahjahnpur News: ढाबे पर कारीगर से गाली-गलौज, रुपये निकालने का आरोप

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: बंडा रोड स्थित ढाबे पर काम कर रहे कारीगर से गाली-गलौज और रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पर मारपीट की को

Shahjahnpur News: ढाबे पर कारीगर से गाली-गलौज, रुपये निकालने का आरोप

Shahjahnpur News: खुटार। बंडा रोड स्थित ढाबे पर काम कर रहे कारीगर से गाली-गलौज और रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पर मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जनपद लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र निवासी पिंटू कारीगर पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता खुटार के बंडा रोड स्थित ओवरब्रिज के पास वीरू के ढाबे पर काम करता है। पिंटू के अनुसार, सोमवार को वह ढाबे पर काम कर रहा था। इसी दौरान बंडा के मोहल्ला पसियापुर निवासी विकास पुत्र कन्हैया लाल सक्सेना वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो गया। पिंटू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। आरोप है कि भीड़ को आता देखकर विकास जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पिंटू का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसकी जेब से करीब 2600 रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: ढाबे पर कारीगर से गाली-गलौज, रुपये निकालने का आरोप