Shahjahnpur News: माला सिंह ने उदयपुर में दिखाई जिले की लोक संस्कृति, सम्मानित
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले की परिषदीय स्कूल की शिक्षिका माला सिंह ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन सेंटर फॉर कल्चर

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले की परिषदीय स्कूल की शिक्षिका माला सिंह ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग (सीसीआरटी) के दस दिवसीय “आवर कल्चरल डायवर्सिटी” प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया। उत्तर प्रदेश स्टेट टीम की सदस्य के रूप में उन्होंने देशभर से आए शिक्षकों के बीच प्रदेश की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को साझा किया। प्रशिक्षण में विभिन्न राज्यों के शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की लोककला, लोकसंगीत, लोकनृत्य, लोककथाओं और पारंपरिक ज्ञान की जानकारी दी। माला सिंह ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को प्रस्तुत करते हुए अन्य राज्यों की परंपराओं को भी समझा।
कार्यक्रम में संस्कृति को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। माला सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए अपनी संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। इस अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। माला सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण से मिले अनुभवों और गतिविधियों को विद्यालय के विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। इससे बच्चों में अपनी स्थानीय संस्कृति के प्रति गौरव, अन्य संस्कृतियों के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी।


