हेल्पलाइन नहीं उठा रही कॉल, एक्सईएन ने कंपनी को थमाया नोटिस
Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर, संवाददाता। स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। लगातार शिकायते

शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि हेल्पलाइन पर कॉल करने के बावजूद नंबर पिक नहीं किए जा रहे, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बिजली निगम के अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर एक्सईएन ऋषिपाल सिंह ने लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। एक्सईएन ने संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है और व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


