परशुराम मंदिर में स्थापित होगी 31 फीट ऊंची भव्य मूर्ति, सरोवर में होगा आकर्षक स्वरूप
Shahjahnpur News - फोटो :: 38 डीएम से वार्ता करते ब्रह्म कारपोरेशन के डायरेक्टर सीपी त्रिपाठी। शाहजहांपुर,संवाददाता। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से

शाहजहांपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर के विकास कार्यों में एक और महत्वपूर्ण कदम जुड़ने जा रहा है। मंदिर परिसर के सरोवर में भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसे लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मूर्ति स्थापना परियोजना के संबंध में पुणे से आए ब्रह्म कारपोरेशन के डायरेक्टर सीपी त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से भेंट कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बता दें कि सरोवर में 10 फुट का चबूतरा बनाया जाएगा, जिसके ऊपर 21 फुट ऊंची विशेष पत्थर से निर्मित मूर्ति स्थापित होगी।
इस प्रकार कुल मिलाकर मूर्ति की ऊंचाई 31 फुट होगी। मूर्ति का वजन लगभग 30 से 50 टन बताया जा रहा है, जिसे महाराष्ट्र में तैयार किया जाएगा। इसे प्रसिद्ध मूर्तिकार शाहीर चेतन रविंद्र हिंगे एवं उनके परिवार द्वारा तैयार किया जाएगा, जो पीढ़ियों से मूर्तिकला में कार्यरत हैं। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि वे जलालाबाद के ही निवासी हैं और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह कार्य संभव हो सका है। डीएम से सकारात्मक वार्ता के बाद आगे की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर मूर्ति निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


