ऑपरेशन दहन में 30 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, 74 मामलों से जुड़ा था जखीरा
Shahjahnpur News - फोटो ::68 कटरा में मादक पदार्थ नष्ट कराती एसपी ग्रामीण शाहजहांपुर, संवाददाता। पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये के

शाहजहांपुर। पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट कराया। न्यायालय की अनुमति के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में यह कार्रवाई की गई। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे की निगरानी में 74 अभियोगों में जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण कराया गया। इसमें गांजा, डोडा, नशीली गोलियां, स्मैक, अफीम और चरस शामिल थे, जिनका कुल वजन लगभग 639 किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 30 करोड़ 20 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई थी।मादक पदार्थों को थाना कटरा क्षेत्र स्थित एसपी ग्रीन लाइट एनवायरनमेंट वेस्ट मैनेजमेंट फैक्ट्री में नष्ट किया गया।
कार्रवाई के दौरान जिला चिकित्साधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। एसपी दीक्षित ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


