डंडे से पीटकर की भाई की हत्या, मुकदमा दर्ज
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर संवाददाता मामूली कहा सुनी के बाद दो भाइयों के बीच में विवाद हो गया और छोटे भाई ने डंडे से पीट कर बड़े भाई की हत्या कर दी पुलिस ने मृतक की प

शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के सरौरी गांव में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में नशे में धुत छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सरौरी गांव के कुंवर पाल और उसके छोटे भाई पिंकू के बीच बुधवार रात विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पिंकू शराब के नशे में घर पर गाली-गलौज कर रहा था। इस पर कुंवर पाल ने विरोध किया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिंकू घर के अंदर से डंडा उठा लाया और कुंवर पाल पर हमला कर दिया। हमले में कुंवर पाल के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी पिंकू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष उमेश का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


