अजय पांडेय बने अध्यक्ष, कुमार गौरव शुक्ला महामंत्री निर्वाचित
Shahjahnpur News - चुनाव संपन्न होने के बाद जीत पर अधिवक्ताओं में खुशीपुवायां, संवाददाता। तहसील परिसर में गुरुवार को बार संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। अध्

पुवायां। तहसील परिसर में गुरुवार को बार संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अजय पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्रजीत वर्मा को 52 वोट से हराकर जीत हासिल की। अजय को 125, इंद्रजीत को 75, सुनील पाठक को 58 और विजय त्रिवेदी को 13 मत मिले। महामंत्री पद पर कुमार गौरव शुक्ला ने अनिल सिंह को सात वोट से पराजित किया। शुक्ला को 82 और अनिल को 75 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सतीश कनौजिया ने 157 वोट पाकर नवीन मिश्रा को हराया। अन्य पदों पर भी प्रत्याशी विजयी रहे। परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


