किंग इलेवन ने मयूर स्पोर्टिंग को हराया, रियान बने मैन ऑफ द मैच
Apr 17, 2026 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज मैदान पर मयूर स्पोर्टिंग द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच में किंग इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मयूर स्पोर्टिं

शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज मैदान पर मयूर स्पोर्टिंग द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच में किंग इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मयूर स्पोर्टिंग ने 20 ओवर में 149 रन बनाए, जिसमें चंदू ने 49 रन बनाए। जवाब में किंग इलेवन ने केवल 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रियान ने 71 और गुरप्रीत ने 68 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में फैजी ने 2 विकेट लिए। मैच के अंपायर मोबीन खान और प्रतीक रहे। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रियान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


