तीन करोड़ रुपए का मादक पदार्थ नष्ट कराया

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - मीरानपुर कटरा। पुलिस ने तीन करोड़ रुपए से अधिक कीमत का मादक पदार्थ नष्ट कराया। आप्रेशन दहन के अन्तर्गत न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी। एसपी के

तीन करोड़ रुपए का मादक पदार्थ नष्ट कराया

मीरानपुर कटरा। पुलिस ने तीन करोड़ रुपए से अधिक कीमत का मादक पदार्थ नष्ट कराया। आप्रेशन दहन के अन्तर्गत न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी। एसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे और सीओ ज्योति यादव ने कुल 74 अभियोगों में जब्त लगभग 639.290 किग्रा मादक पदार्थों का न्यायालय के आदेशानुसार वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल विधि से कचरा फैक्ट्री में निस्तारण कराया। पुलिस के मुताबिक नष्ट किए गए मादक पदार्थों का अनुमानित अंतरराष्ट्रीय मूल्य 30 करोड़ से अधिक आंका गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।