आग लगने से दो बीघा गेहूं जलकर राख
Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - फोटो : 78 गेहूं खेत में लगी आग। निगोही। थाना क्षेत्र के अरेली गांव में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव निवा

निगोही। थाना क्षेत्र के अरेली गांव में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी मोनू सिंह के खेत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने-अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक मोनू सिंह की पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
ये भी पढ़ें:आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जली
ये भी पढ़ें:आग लगने से 400 बोझ गेहू जलकर राख
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


