तलाक का मामला चल रहा था, दूसरे युवक के साथ रहने से नाराज था पति
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में आरती की हत्या का मामला पति-पत्नी के लंबे विवाद से जुड़ा है। आरती तलाक के मामले में अपने पति मनमोहन से अलग रह रही थी और एक अन्य युवक बृजदीप के साथ रह रही थी। मनमोहन को इस रिश्ते की जानकारी हुई, जिससे वह नाराज हुआ और हत्या की घटना को अंजाम दिया।

शाहजहांपुर, संवाददाता। बालाजी नगर कॉलोनी में महिला की हत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मृतका आरती अपने पति मनमोहन पांडेय से अलग रह रही थी और तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। पुलिस के अनुसार मनमोहन रोजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। करीब 10 वर्ष पहले उसने प्रेमनगर की रहने वाली आरती से परिवार के विरोध के बावजूद शादी की थी। शुरुआती दिनों में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। पारिवारिक तनाव के चलते करीब दो साल पहले आरती ने अदालत में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया और पति से अलग रहने लगी।दोनों
की छह साल की एक बेटी है, जो फिलहाल अपने पिता के पास रहती है। इसी दौरान आरती की मुलाकात चौक कोतवाली क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी निवासी बृजदीप से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब छह महीने पहले बृजदीप ने उसे बालाजी नगर में किराये का मकान दिला दिया। इसके बाद दोनों अक्सर साथ रहने लगे थे।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पति को पत्नी के दूसरे युवक के साथ रहने की जानकारी हो गई थी, जिससे वह काफी नाराज और आक्रोशित था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया।चौक कोतवाल अश्विनी सिंह ने बताया कि घायल बृजदीप के बयान और आरती के भाई के तहरीर के आधार पर आरोपी मनमोहन के खिलाफ हत्या और तेजाब से हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी आरतीपरिवारिक जानकारी के अनुसार आरती पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता निजी क्षेत्र में काम करते हैं। वहीं आरोपी मनमोहन दो भाइयों में छोटा है और उसके पिता रेलवे में लोको पायलट से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


