भीषण ठंड में नगर निगम के रैन बसेरे बने बेसहारा लोगों की राहत
Shahjahnpur News - दिसंबर की भीषण ठंड में नगर निगम के रैन बसेरे बेसहारा लोगों के लिए सहारा बने हैं। निगम ने ठंड से बचाव के लिए गद्दे, रजाई और तिरपाल की व्यवस्था की है। शहर में छह स्थाई और अस्थाई रैन बसेरे हैं, जहाँ लोग निशुल्क ठहर सकते हैं। इन प्रयासों से बेसहारा लोगों को सुरक्षित और गर्म स्थान मिल रहा है।

दिसंबर की भीषण ठंड में शहर के बेसहारा लोगों के लिए नगर निगम के रैन बसेरे सहारा बने हुए हैं। निगम ने गद्दे और रजाई की मुफ्त व्यवस्था के साथ ही खुली हवा रोकने के लिए मोटा तिरपाल और पर्दे लगाए हैं। शहर में छह स्थाई और अस्थाई रैन बसेरे बनाए गए हैं। हनुमत धाम, अजीजगंज और छोटी विसरात पर स्थाई रैन बसेरे हैं, जबकि रोडवेज बस स्टॉप, मेडिकल कॉलेज और निगम कार्यालय के सामने डूडा ऑफिस के नीचे अस्थाई रैन बसेरे बनाए गए हैं। रैन बसेरों में बेसहारा लोग निशुल्क ठहर सकते हैं। ठंड से बचाव के लिए लेटने के लिए गद्दे और ओढ़ने के लिए रजाई उपलब्ध हैं।
रोडवेज बस अड्डे में अस्थाई रैन बसेरे में हवा अंदर न आए, इसके लिए मोटा तिरपाल और पर्दे लगाए गए हैं। शुक्रवार शाम को रोडवेज बस अड्डे के रैन बसेरे में आठ लोग रुके हुए थे, वहीं डूडा कार्यालय के रैन बसेरे में 17 लोग ठहरे। इसके अलावा तहसीलों में बने रैन बसेरों में भी एक-एक लोग सभी जगह रुके रहे। बसेरों में ठहरे लोगों ने बताया कि बाहर अत्यधिक ठंड थी और रुकने का कहीं साधन नहीं था। निगम के रैन बसेरे के सहारे उन्हें सुरक्षित और गर्म जगह मिली, जिससे ठंड से राहत मिली। निगम के ये प्रयास न केवल बेसहारा लोगों को सुरक्षित ठहरने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उनके जीवन को भी ठंड के अत्याचार से बचाने में मददगार साबित हो रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




