निकाय चुनाव: नगर निगम में 283612 वोटर चुनेंगे अपना पहला मेयर
नगरीय निकाय चुनाव में जनपद में एक नवसृजित नगर निगम, तीन नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में चुनाव होगा, जिसमें नवसृजित नगर निगम शाहजहांपुर व तीन...
शाहजहांपुर, संवाददाता।
नगरीय निकाय चुनाव में जनपद में एक नवसृजित नगर निगम, तीन नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में चुनाव होगा, जिसमें नवसृजित नगर निगम शाहजहांपुर व तीन नवसृजित नगर पंचायत निगोही, बंडा, कलान शामिल हैं। इस बार जिले के सभी नगर निकायों में कुल 550516 मतदाता वोट करेंगे। वहीं शाहजहांपुर में पहली बार मेयर चुनाव होने जा रहा है। जिसमें इस बार 283612 वोटर वोट करेंगे। इससे पहले शाहजहांपुर में जब नगर पालिका चुनाव जब हुआ, तब शहर के वोटरों की संख्या 269176 थी।
नगर निगम में सीमा विस्तार के बाद वार्ड भी बढ़कर 60 हो गये है। यहां मतदाता केन्द्रों की संख्या 118, मतदान स्थलों की संख्या 316 है। वहीं अन्य निकायों में नगर पंचायत कांट में 24890, नगर पालिका जलालाबाद में 3194, नगर पंचायत अल्हागंज 16534, नगर पालिका परिषद तिलहर 48766, नगर पंचायत खुदागंज 13796, नगर पंचायत कटरा 28903, नवसृजित नगर पंचायत निगोही 22744, नगर पालिका पुवायां 23824, नगर पंचायत खुटार 14897, नगर पंचायत बंडा नवसृजित 22670, नगर पंचायत कलान नवसृजित 17916 वोटर हैं। सभी नगर निकायों मिलाकर कुल 550516 मतदाता वोट डालेंगे। इसी क्रम मे सोमवार को नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सभी नगर निकायों एवं समस्त मतदान केन्द्रों पर कर दिया गया। साथ ही एक नवम्बर से 7 नवम्बर तक दावा व आपत्तियां ली जाएगी। साथ ही नगर निकायों व नगरीय निकाय चुनाव कार्यालय में निर्वाचक नामावली भी सात नवम्बर तक नि: शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
कहां कितने वार्ड, कितने मतदान स्थल
: नगर निगम शाहजहांपुर में वार्ड 60, मतदाता केन्द्रों की संख्या 118, मतदान स्थलों की संख्या 316
: नगर पंचायत कांट में वार्ड 15, मतदाता केन्द्रों की संख्या 09, मतदान स्थलों की संख्या 25
: नगर पालिका परिषद जलालाबाद में वार्ड 25, मतदाता केन्द्रों की संख्या 14, मतदान स्थलों की संख्या 42
: नगर पंचायत अल्हागंज में वार्ड 15, मतदाता केन्द्रों की संख्या 11, मतदान स्थलों की संख्या 19
: नगर पालिका तिलहर में वार्ड 25, मतदाता केन्द्रों की संख्या 24, मतदान स्थलों की संख्या 59
: नगर पंचायत खुदागंज में वार्ड 11, मतदाता केन्द्रों की संख्या 11, मतदान स्थलों की संख्या 14
: नगर पंचायत कटरा में वार्ड 16, मतदाता केन्द्रों की संख्या 11, मतदान स्थलों की संख्या 33
: नगर पंचायत निगोही मे वार्ड 15, मतदाता केन्द्रों की संख्या 07, मतदान स्थलों की संख्या 19
: नगर पालिका पुवायां में वार्ड 25, मतदाता केन्द्रों की संख्या 12, मतदान स्थलों की संख्या 30
: नगर पंचायत खुटार में वार्ड 12, मतदाता केन्द्रों की संख्या 07, मतदान स्थलों की संख्या 17
: नगर पंचायत बंडा में वार्ड 15, मतदाता केन्द्रों की संख्या 10, मतदान स्थलों की संख्या 15
: नगर पंचायत कलान में वार्ड 13, मतदाता केन्द्रों की संख्या 07, मतदान स्थलों की संख्या 16
फैक्ट फाइल
एक नगर निगम, तीन नगर पालिका, आठ नगर पंचायत
कुल वार्ड 247
मतदाता केन्द्रों की संख्या कुल 241
मतदान स्थलों की संख्या कुल 605
कुल मतदाताओं की संख्या 499333
शुद्ध मतदाता कुल 550516
एडीएम वित्त/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय त्रिभुवन ने बताया कि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन सभी नगर निकायों में कर दिया गया है और एक नवम्बर से 7 नवम्बर तक दावा व आपत्तियां ली जाएंगी। बीएलओ द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा चुका है। दावा आपत्ति के लिए नियुक्त बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।
