ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुररोजा में खूनी छेड़छाड़: बेटे की अर्थी देख मां बोली: कहां ले जा रहे हो मेरे जिगर के टुकड़े को

रोजा में खूनी छेड़छाड़: बेटे की अर्थी देख मां बोली: कहां ले जा रहे हो मेरे जिगर के टुकड़े को

दो हत्याओं के केस में पुलिस ने रोजा के जमुही गांव को छावनी बना दिया है। वहां गांव के लोगों से ज्यादा पुलिस नजर आ रही है। मंगलवार सुबह मृतक सोनू के शव का गांव में ही स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार...

1/ 2दो हत्याओं के केस में पुलिस ने रोजा के जमुही गांव को छावनी बना दिया है। वहां गांव के लोगों से ज्यादा पुलिस नजर आ रही है। मंगलवार सुबह मृतक सोनू के शव का गांव में ही स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार...
दो हत्याओं के केस में पुलिस ने रोजा के जमुही गांव को छावनी बना दिया है। वहां गांव के लोगों से ज्यादा पुलिस नजर आ रही है। मंगलवार सुबह मृतक सोनू के शव का गांव में ही स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार...
2/ 2दो हत्याओं के केस में पुलिस ने रोजा के जमुही गांव को छावनी बना दिया है। वहां गांव के लोगों से ज्यादा पुलिस नजर आ रही है। मंगलवार सुबह मृतक सोनू के शव का गांव में ही स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 26 Jun 2019 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

दो हत्याओं के केस में पुलिस ने रोजा के जमुही गांव को छावनी बना दिया है। वहां गांव के लोगों से ज्यादा पुलिस नजर आ रही है। मंगलवार सुबह मृतक सोनू के शव का गांव में ही स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी अर्थी उठी, तो लोगों की आंखों से आंसू बह निकले।

बेटे की उठी अर्थी को देख मां रामदेवी बोली: कहां ले जा रहे मेरे जिगर के टुकड़े को, फिर रोते-रोते बेहोश हो गई। महिलाओं ने रामदेवी के मुंह पर पानी छिड़का। होश में आई और बेटे के पीछे चल दी। बोले: जो हुआ। ठीक नहीं हुआ। किसकी लड़ाई में कौन बलि चढ़ गया। यही बात लोगों ने मायाप्रकाश के लिए भी कही।

छेड़छाड़ के विवाद में रोजा के जमुही गांव के सोनू की सोमवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोनू की हत्या काम पर जाते समय हाईवे पर स्थित रेलवे साइडिंग के गेट के पास हुई थी। उसी के बदले में दूसरे पक्ष के मायाप्रकाश की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। एसपी डॉ. एस चनप्पा ने लापरवाही को देखते हुए दो दरोगा व दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था।

अंतिम संस्कार के दौरान मौजद रही पुलिस

सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव घर पहुंचा। मंगलवार सुबह 10:07 मिनट पर उसकी अर्थी उठी, तो हर किसी की आंख भर आई। उसकी बहने अर्थी के पीछे दौड़ पड़ी। करीब पौने ग्यारह बजे सोनू के शव को दफनाकर परिवार के लोग वापस आए। सोनू के अंतिम संस्कार में कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। हर किसी पर नजर रखी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें