द रेनेसां में दो दिवसीय मातृ दिवस समारोह

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - तिलहर के द रेनेसां एकेडमी में मातृ दिवस समारोह मनाया गया।तिलहर, संवाददाता। द रेनेसां एकेडमी में दो दिवसीय मातृ दिवस समारोह उत्साह और भावनात्मक माहौल

 द रेनेसां में दो दिवसीय मातृ दिवस समारोह

तिलहर। द रेनेसां एकेडमी में दो दिवसीय मातृ दिवस समारोह उत्साह और भावनात्मक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मां त्याग, ममता और संस्कारों की प्रतिमूर्ति होती है तथा मां के बिना जीवन अधूरा है। प्रबंध समिति सदस्य मंजुला अग्रवाल और रीता अग्रवाल ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है, जो अपने संस्कारों से समाज और राष्ट्र का भविष्य तैयार करती है। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें बच्चों की माताओं ने भाग लेकर पुरस्कार जीते।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।