बचपन स्कूल में बच्चों ने डांस और कार्ड देकर जताया मां के प्रति स्नेह
शाहजहांपुर के स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन उत्साह से भरा था। कार्यक्रम का शुभारंभ सुधा यादव ने किया। माताओं का स्वागत बैज लगाकर किया गया। रैंप वॉक, पिरामिड गेम, और म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और सभी माताओं को रिफ्रेशमेंट दिया गया।

शाहजहांपुर। बच्चपन स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन उत्साह और पारिवारिक माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका सुधा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूल पहुंचीं माताओं का बैज लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में रैंप वॉक, पिरामिड गेम, सिंगिंग प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियों ने सभी का ध्यान खींचा। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दिविषा की मम्मी ने पहला, अनिका की मम्मी ने दूसरा और अंशुल की मम्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी तथा कक्षा एक और दो के बच्चों ने अपनी माताओं के लिए रंगारंग डांस प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने हस्तनिर्मित कार्ड भेंट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को रिफ्रेशमेंट दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रिंसिपल उजमा खानम और विद्यालय की शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


