संत कृपाल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया मातृ दिवस

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर। संत कृपाल अकैडमी में मातृ दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम

संत कृपाल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया मातृ दिवस

शाहजहांपुर। संत कृपाल एकेडमी में मातृ दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के जरिए अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों ने रंग-बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपनी मां के लिए संदेश लिखे, वहीं ‘मेरी मां’ विषय पर सुंदर चित्र भी बनाए। कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए फोटोफ्रेम मेकिंग और टियारा मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने अपनी माताओं की तस्वीरों से सजे फोटोफ्रेम और आकर्षक टियारा तैयार किए। टियारा मेकिंग में साध्या प्रथम, अनन्या द्वितीय और श्लोक तृतीय रहे।

फोटोफ्रेम मेकिंग में देवांश ने पहला, राधिका ने दूसरा और शानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील रस्तोगी और डायरेक्टर श्वेता रस्तोगी ने मां के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को हर दिन मां का सम्मान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।