Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsMother 39 s love is the foundation that shapes our world
मां का प्यार एक नींव है, जो हमारी दुनिया को आकार देती है

मां का प्यार एक नींव है, जो हमारी दुनिया को आकार देती है

संक्षेप:

Shahjahnpur News - विश्व मातृ दिवस 2024 की पूर्व बेला पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अंतराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप के तत्वावधान में वार्षिक सत्र का समापन एवं नवीन सत्र...

May 11, 2024 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

विश्व मातृ दिवस 2024 की पूर्व बेला पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अंतराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप के तत्वावधान में वार्षिक सत्र का समापन एवं नवीन सत्र 2024-25 का शुभारंभ हुआ। नयी कार्यकारिणी का गठन तथा मातृ दिवस समारोह का आयोजन कोमल खन्ना के आवास पर हुआ। ग्रुप की निवर्तमान अध्यक्ष रजनी सेठ तथा सह अध्यक्ष पूनम टण्डन की अध्यक्षता में ग्रुप के सदस्यों की सर्व सहमति से गठन हुआ। रजनी सेठ अध्यक्ष, पूनम टण्डन सह अध्यक्ष, रिद्धि बहल को सेक्रेटरी एवं मीडिया प्रभारी, पूनम कपूर कोषाध्यक्ष, वीना मेहरोत्रा एवं रोली टंडन को सह संयोजक, कोमल खन्ना एवं आरती खन्ना को सलाहकार, मेघना खन्ना एवं नीरू कपूर को इवेंट्स चेयरपर्सन मनोनीत किया। वरिष्ठ सदस्य विजयलक्ष्मी सूद ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रुप सदस्यों द्वारा दुनिया भर में माताओं और मातृ विभूतियों के सम्मान और सराहना के लिए मनाया जाने वाला यह विशेष दिन केक काटकर उल्लासपूर्ण मनाया। कविताओं, गीतों एवं नृत्य द्वारा अपना प्यार और आभार व्यक्त किया। सह अध्यक्ष पूनम टंडन ने कहा कि मां का प्यार एक नींव है, जो हमारी दुनिया को आकार देती है, धैर्य और देखभाल के साथ जीवन की चुनौतियों से निपटने में हमारा मार्गदर्शन करती है। सेक्रेटरी रिद्धि बहल ने कहा कि आधुनिक माताएं काम, परिवार और व्यक्तिगत आकांक्षाओं को एक साथ जोड़ती हैं, जो लचीलेपन और ताकत का प्रतीक हैं। करिश्मा टंडन, डिंपल टंडन, प्राची कपूर, मंजू खन्ना, एकता कपूर, बीना कपूर, रेनू कपूर, रागिनी टंडन उपस्थित रहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।