बंदरों ने पांच वर्षीय बच्चे को किया घायल, गंभीर
Shahjahnpur News - जैतीपुर क्षेत्र के खेड़ा रठ गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में 5 वर्षीय इबनूर को एक बंदर ने काटकर गंभीर घायल कर दिया। गांव में बंदरों की संख्या 5 से 6 हजार है, जिससे बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।

जैतीपुर। जैतीपुर क्षेत्र के खेड़ा रठ गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शाहरुख के 5 वर्षीय बेटे इबनूर को एक बंदर ने काटकर गंभीर घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पूर्व प्रधान विजेंद्र पाल सिंह और जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गांव में करीब 5 से 6 हजार बंदर हैं, जो अक्सर आक्रामक हो जाते हैं। पिछले वर्ष बंदरों द्वारा छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


