ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरब्यूटीपार्लर से गायब महिला पहुंची थाने

ब्यूटीपार्लर से गायब महिला पहुंची थाने

मिर्जापुर चौराहे के पास स्थित ब्यूटी पार्लर से गायब महिला गुरुवार को थाने पहुंची। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की गई। महिला इस मामले में कई युवकों पर संगीन आरोप लगा रही...

ब्यूटीपार्लर से गायब महिला पहुंची थाने
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरThu, 28 Jun 2018 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर चौराहे के पास स्थित ब्यूटी पार्लर से गायब महिला गुरुवार को थाने पहुंची। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की गई। महिला इस मामले में कई युवकों पर संगीन आरोप लगा रही है।

एक गांव की महिला करीब पंद्रह दिन पूर्व मिर्जापुर कस्बे के ब्यूटी पार्लर से गायब हो गई थी। महिला अपने पति के साथ आई थी। पति द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। गुरुवार को महिला अपने ससुरालियों के साथ थाने पहुंची। इस दौरान पूछताछ में उसने नामजद आरोपी समेत कई युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसएचओ चन्द्रप्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि गायब चल रही महिला चांदनी अपने परिजनों के साथ थाने आई थी। महिला कई युवकों पर आरोप लगा रही है। आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें