लापता जवान का सुराग अब तक नहीं, जीआरपी ने बढ़ाई तलाश
Shahjahnpur News - टैग: हि-फॉलोअप- दिल्ली, लखनऊ और स्थानीय जीआरपी ने निकलवाई सीडीआर- सूत्रों के मुताबिक सीडीआर से पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ--------शाहजहांपुर, संवाददाता। ट्रेन में लापता हुए सेना के जवान माधव का अब तक...

टैग: हि-फॉलोअप - दिल्ली, लखनऊ और स्थानीय जीआरपी ने निकलवाई सीडीआर - सूत्रों के मुताबिक सीडीआर से पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ -------- शाहजहांपुर, संवाददाता। ट्रेन में लापता हुए सेना के जवान माधव का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। जीआरपी पुलिस ने सोमवार को जांच तेज करते हुए जवान की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकलवाई, लेकिन उसमें कोई खास सुराग नहीं मिला। सात नवंबर को दिल्ली से लखनऊ जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04652 में सवार जवान तिलहर स्टेशन के बाद लापता हो गया था। रविवार को शाहजहांपुर जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जीआरपी एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सोमवार को तिलहर क्षेत्र में छानबीन की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, मगर अब तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। सूत्रों के अनुसार, साइबर सेल की जांच में भी जवान का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताया गया है, जिससे लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। जीआरपी सीओ ह्रिकेश यादव ने बताया कि जवान की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात हैं और सीडीआर के माध्यम से संभावित संपर्कों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि जवान माधव दिल्ली से लखनऊ ड्यूटी पर जा रहे थे, लेकिन लखनऊ नहीं पहुंचे तो परिजनों ने चिंता जताते हुए चारबाग जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में उनकी अंतिम लोकेशन तिलहर के आसपास पाई गई थी। तब से अब तक जीआरपी पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है, परंतु अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


