मिर्जापुर के युवा के स्टार्टअप को केंद्र से मान्यता

Apr 03, 2026 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - मिर्जापुर के युवा उद्यमी ध्रुव प्रताप सिंह के स्टार्टअप 'इन्विजिया एक्स टेक्नोलॉजीज' को DPIIT से मान्यता मिली है। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा के लिए बनाया गया है। वेबसाइट चालू हो चुकी है और हजारों यूजर जुड़ चुके हैं। कंपनी जल्द मोबाइल एप लॉन्च करने की योजना बना रही है।

मिर्जापुर के युवा के स्टार्टअप को केंद्र से मान्यता

मिर्जापुर कस्बे के युवा उद्यमी ध्रुव प्रताप सिंह के स्टार्टअप “इन्विजिया एक्स टेक्नोलॉजीज” को केंद्र सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग डीपीआईआईटी से मान्यता मिली है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जा रही है। “इन्विजिया एक्स” एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसे प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म की वेबसाइट शुरू हो चुकी है और हजारों यूजर इससे जुड़ चुके हैं। कंपनी जल्द मोबाइल एप लॉन्च करने की तैयारी में है। ध्रुव प्रताप सिंह ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इससे आगे बेहतर काम करने की प्रेरणा मिली है।

डीपीआईआईटी मान्यता से स्टार्टअप को सरकारी योजनाओं, निवेश और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।