Shahjahnpur News: छुट्टा गोवंश का आतंक: सांड ने बुजुर्ग को सींगों से उठाकर पटका, गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: मिर्जापुर में छुट्टा गोवंश का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में व्यवसायी दिनेश चंद्र की सांड के हमले में मौत हो गई। ग्रामीणों की अब सुरक्षा खतरे में है, क्योंकि आवारा सांडों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। मंगलवार को एक बुजुर्ग को भी सांड ने गंभीर रूप से घायल किया।

Shahjahnpur News: छुट्टा गोवंश का आतंक: सांड ने बुजुर्ग को सींगों से उठाकर पटका, गंभीर घायल

Shahjahnpur News: मिर्जापुर।कस्बे समेत ग्रामीण अंचल में छुट्टा गोवंश का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क हो या बाजार, हर जगह झुंड में घूम रहे बेसहारा सांड और पशु अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि एक के बाद एक हादसे के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही कस्बे के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी दिनेश चंद्र गुप्ता की सांड के हमले में घायल होने के बाद मौत हो गई थी।स्थानीय लोगों की मानें तो अब तक करीब दर्जन भर से ज्यादा लोग इन आवारा पशुओं की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं।नया

मामला मंगलवार सुबह का है। ढाई गांव निवासी 65 वर्षीय आत्माराम वर्मा रोज की तरह अपनी दुकानों के आगे झाड़ू लगा रहे थे। इसी बीच सड़क पर घूम रहे पशुओं के झुंड में से एक उग्र सांड अचानक दौड़ता हुआ आया और बुजुर्ग पर टूट पड़ा। सांड ने उन्हें सींगों से उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर बाजार के लोगों ने हिम्मत दिखाकर लाठी-डंडों से सांड को भगाया, तब जाकर बुजुर्ग की जान बच पाई। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: छुट्टा गोवंश का आतंक: सांड ने बुजुर्ग को सींगों से उठाकर पटका, गंभीर घायल