मीरानपुर में नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज

Apr 08, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - मीरानपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष का उपचुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही भाजपा के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। पूजा कसाना और सोनम गुप्ता फिर से चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार कौशल किशोर यादव और अन्य नेताओं के नाम चर्चा में हैं। चुनावी चर्चाएं और सियासी बैठकों का दौर तेज हो गया है।

मीरानपुर में नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज

मीरानपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष का उपचुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही अध्यक्ष पद के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। उपचुनाव में भाजपा टिकट के दावेदार सर्वाधिक हैं। विगत चुनाव में दूसरे नंबर पर रही पूजा कसाना का उपचुनाव में उतरना तय है। भाजपा उम्मीदवार रही सोनम गुप्ता फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं। विगत चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रहे कौशल किशोर यादव समेत राजकीय ठेकेदार राजेश कश्यप और भाजपा नेता सर्वेश कश्यप के नाम भी चर्चा में हैं। मुस्लिम वर्ग से अभी कोई नाम चर्चा में नहीं है। निवर्तमान अध्यक्ष मुख्तियार अहमद पर पांच वर्ष तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है।

पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां और पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता के खेमे से भी कोई उम्मीदवार होने की संभावना प्रबल है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही गली मोहल्लों में चुनावी चर्चा शुरू हो गई है। कस्बे में सियासी बैठकों और बड़े नेताओं की परिक्रमा का दौर एकाएक तेजी पकड़ गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।