फर्मासिस्ट की गिरफ्तारी में जोड़
Feb 28, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - हाल ही में जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की बैठक में मेडिकल कॉलेज से दवाओं के गबन का मामला उठाया गया। चोरी की दवाओं की बिक्री के लिए पकड़ी गई गाड़ी का जिक्र किया गया। मंत्री ने एसपी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल कॉलेज से दवाओं के गबन का मुद्दा हाल ही में जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में भी उठा था। प्रेस वार्ता के दौरान चोरी की दवाओं की बिक्री के लिए पकड़ी गई गाड़ी और दर्ज मुकदमे की जानकारी दी गई थी। इस पर प्रभारी मंत्री ने एसपी राजेश द्विवेदी को प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो दिन के भीतर वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



