विशेष स्वच्छता अभियान के तहत महापौर-नगर आयुक्त ने किया शहर का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर में महापौर अर्चना वर्मा ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था और कचरा निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि स्वच्छ शहर उनकी प्राथमिकता है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विशेष स्वच्छता अभियान के तहत महापौर-नगर आयुक्त ने किया शहर का निरीक्षण

शाहजहांपुर। नगर निगम के विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार सुबह महापौर अर्चना वर्मा ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण और जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कचरे का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता कार्यों की सतत निगरानी रखने और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।