ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरदुर्गा पूजा महोत्सव में की माता रानी की उपासना

दुर्गा पूजा महोत्सव में की माता रानी की उपासना

श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी कालीबाड़ी मंदिर खिरनीबाग में दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। देवी की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया।शनिवार को...

दुर्गा पूजा महोत्सव में की माता रानी की उपासना
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुरSun, 06 Oct 2019 12:24 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी कालीबाड़ी मंदिर खिरनीबाग में दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। देवी की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया।शनिवार को पुरोहित कमलेश बनर्जी और विजय शंकर बनर्जी ने देवी की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई। पूजन के बाद प्रसाद बांटा गया। शाम में मां दुर्गा की विधि-विधान से आरती की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम भी रही। कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमंत डे, संजय मुखर्जी, यलय मंडल, सुनील देवनाथ, बलराम शर्मा, दिवाकर मिश्रा, राजा डे, अजय द्विवेदी, अंकुर गुप्ता, सीमा मुखर्जी, मधुमिता डे, आलोक सिंह, शिवम राठौर आदि मौजूद रहे। वहीं लाला रामचरन लाल खिरनीबाग में दुर्गा पूजा में देवी मां की उपासना की गई। भक्तों ने देवी मां की आरती उतारी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें