मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्सव ओसीएफ रामलीला मैदान में शुरू
Shahjahnpur News - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्सव ओसीएफ रामलीला मैदान में धूमधाम से चल रहा है। लगभग 200 जोड़ों की शादी की तैयारियां हैं। प्रशासन ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की व्यवस्था की है। शादी के बाद हर जोड़े को 60,000 रुपये की सहायता राशि और 25,000 रुपये का गिफ्ट किट दिया जाएगा।
इस वक्त ओसीएफ रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्सव पूरे धूमधाम के साथ जारी है। मैदान खूबसूरत सजावट से चमचमा रहा है और लगभग 200 जोड़ों के शुभ विवाह की तैयारियां हैं। वर–वधू के परिवारों के साथ प्रशासनिक अधिकारी मंच पर मौजूद हैं। कार्यक्रम में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर वर–वधू का आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा रहा है। मशीन पर अंगूठा लगते ही स्क्रीन पर नाम व पहचान दिख रही है। शादी क बाद जोड़ों के खाते में 60,000 की सहायता राशि भेजी जाएगी, साथ ही 25,000 का गिफ्ट किट भी उपलब्ध है। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह खुद मॉनिटरिंग कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि पहली बार बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू की गई है, सभी जोड़े समय से आएं, सत्यापन पूरा होते ही धनराशि भेज दी जाएगी। मंच पर पहुंचे विशेष अतिथिवित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। दोनों मंत्री अभी मंच पर बैठकर व्यवस्थाएं देख रहे हैं। जैसे ही दूल्हा–दुल्हन जोड़ों की एंट्री हुई, समारोह में तालियों की गूंज बढ़ गई है। बारातियों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था प्रशासन की ओर से आए हुए बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी जारी है। पंडालों में लगातार भोजन की तैयारी की जा रहा है। उत्सव में बदल मैदान ढोल–ताशे, बैंड की धुन और वर–वधू की मुस्कान से पूरा मैदान उत्सव में बदल गया है। शादी के मंडपों में मंत्रोच्चार चल रहा है और जोड़ों की फोटो क्लिक कराने की होड़ लगी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




