Shahjahnpur News: कांट में ददरौल विधायक ने किया पौधारोपण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरShahjahnpur News: रविवार को कांट में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने स्टेट हाईवे के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों और नागरिकों की बड़ी संख्या ने भाग लिया।

Shahjahnpur News: कांट। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान ददरौल बिधायक अरविंद सिंह ने अभियान के तहत कस्बे में स्टेट हाइवे के किनारे छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नूरजहां समेत तमाम सभासद और नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर सभासद लालजीत राठौर, धीरज अवस्थी, मुनीश कुमार, रजनीश कश्यप, योगेश शर्मा, ब्लाक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, संतोष दीक्षित, ओम प्रकाश मिश्रा, अमरदीप शुक्ला, अवनीश सिंह समेत नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:जनपद भर में रोपे गए पौधे, संरक्षण का संकल्प
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


