माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली भव्य रैली
Shahjahnpur News - शहर में निकाली गई अहिल्याबाई की रैली में शामिल लोग।शाहजहांपुर, संवाददाता। माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर रविवार को शहर में विशाल रैली निकाली गई। सम

शाहजहांपुर, संवाददाता। माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर रविवार को शहर में विशाल रैली निकाली गई। समाजवादी पार्टी नेता अरविंद कुमार पाल के नेतृत्व में आयोजित रैली में सपा कार्यकर्ताओं के साथ पाल समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते रैली का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। रैली की शुरुआत रोडवेज बस अड्डे से हुई। इसके बाद कचहरी, खिरनीबाग चौराहा, केरूगंज होते हुए सेहरामऊ दक्षिणी के गांव नगरपाल पहुंचकर कार्यक्रम का समापन हुआ। रैली में शामिल लोग माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र और बैनर लेकर चल रहे थे। कई स्थानों पर धार्मिक नारे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की।
कहा गया कि उन्होंने जनकल्याण, धर्मस्थलों के संरक्षण और समाज के उत्थान के लिए कई कार्य किए। वक्ताओं ने उनके शासनकाल को न्यायप्रिय और लोकहितकारी बताया। अरविंद कुमार पाल ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


