Shahjahnpur News: खिरनीबाग में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह
Shahjahnpur News: खिरनीबाग में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े और परिजन कार्यक्रम स्थल पहुंचे हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस समारोह में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कराया जाएगा और सरकार की ओर से सहायता और उपहार प्रदान किए जाएंगे।
Shahjahnpur News: खिरनीबाग स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े, उनके परिजन तथा अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कुछ ही देर में कार्यक्रम स्थल पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा तथा सरकार की ओर से निर्धारित सहायता और उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


