शहर के 20 मैरिज लॉन पर गिरी गाज, सराय एक्ट उल्लंघन पर नोटिस
Shahjahnpur News - बिना पंजीकरण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे मैरिज लॉनएडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने जारी की नोटिस, कसेगा शिकंजाशाहजहांपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण और सुरक्षा...

बिना पंजीकरण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे मैरिज लॉन एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने जारी की नोटिस, कसेगा शिकंजा शाहजहांपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे मैरिज लॉन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सराय एक्ट 1867 के प्रावधानों का पालन न करने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने 20 मैरिज लॉन को नोटिस जारी किया है, जबकि अन्य 40 मैरिज लॉन और होटलों की सूची भी जांच के लिए तैयार की गई है। एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि कई लॉन बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे थे, जिनमें ठहरने या समारोह में आने वाले लोगों का कोई अभिलेख नहीं रखा जा रहा था।
न तो पुलिस सत्यापन कराया गया था और न ही प्रशासन को उनकी गतिविधियों की जानकारी दी गई। कई लोग सराय एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वैसे प्रतिष्ठानों को सराय एक्ट के तहत नोटिस भेजा है और जवाब तलब किया गया है। शहर में चल रहे बाबा मैरिज लॉन अब्दुललागंज, वेलकम मैरिज लॉन जियाखेल, डायमंड मैरिज लॉन जियाखेल, लोटस मैरिज लॉन मघई टोला, संगम मैरिज लॉन सैनिक कॉलोनी चिनौर, कोहिनूर मैरिज लॉन सैनिक कॉलोनी चिनौर, रायल मैरिज लॉन गदियाना, इंडियन मैरिज लॉन हाथीथान, एवन मैरिज लॉन अलीजई, बारात घर मैरिज लॉन मदमदजगला, मिलन मैरिज लॉन हुंडालखेल, ताबिर रेस्टोरेंट एंड लॉन हुंडालखेल, आशीर्वाद मैरिज लॉन सिंजई, एआर मैरिज लॉन सिंजई, मधुर मैरिज लॉन कच्चा कटरा, मांज मैरिज लॉन दिलाजाक, फतेह मैरिज लॉन अंटा, एसके मैरिज लॉन अंटा, शहशाह मैरिज लॉन बृजबिहार कॉलोनी, जेडए मैरिज लॉन और ताज मैरिज लॉन बिजलीपुरा को एडीएम एफआर ने नोटिस जारी किया है। एडीएम ने बताया कि अब पूरे जिले में सराय एक्ट के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जो भी लॉन या होटल बिना अनुमति या नियमों के विपरीत पाया गया, उसके खिलाफ जुर्माना और संचालन पर रोक लगाई जाएगी। इधर, इस कार्रवाई से शहर के मैरिज लॉन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है और कई ने प्रशासनिक कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी है। --------- रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी प्रमाण-पत्र जरूरी एडीएम ने बताया कि इन सभी स्थलों से रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रमाणपत्र, सुरक्षा इंतज़ामों का विवरण और वहां काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है। यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो इन मैरिज लॉन पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। ----------- इन नियमों का करना होता है मैरिज लॉन में पालन सराय एक्ट के तहत प्रत्येक लॉन, होटल, धर्मशाला या रेस्टोरेंट को अपने यहां ठहरने वाले अथवा कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों का पूरा ब्योरा रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है। साथ ही, स्वच्छता, सुरक्षा और अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होती है। --------- सराय एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज -लाइट, पॉल्यूशन और फायर एनओसी -एसडीएम या तहसीलदार की रिपोर्ट -जमीन की ले आउट की कॉपी -पैन और आधार कार्ड -लाइट बिल -चरित्र प्रमाण पत्र -जमीन रजिस्ट्रेशन डीड ----वर्जन----- सराय एक्ट का उल्लंघन अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर मैरिज लॉन को रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा मानकों का पालन करना ही होगा, अन्यथा सीधी कार्रवाई तय है। ऐसे लॉन पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


