मंडी सचिव ने 24849 रुपये का लगाया जुर्माना
Feb 27, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - बुधवार रात, मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह ने दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस की चेकिंग के दौरान लगभग 22 क्विंटल अवैध मूंगफली दाना पकड़ा। व्यापारी शमसुद्दीन बिना टैक्स के मूंगफली ले जा रहे थे। उन पर 24849 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

तिलहर, संवाददाता। बुधवार की रात मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ दिल्ली जा रही प्राइवेट बस की चेकिंग की। अवैध रूप से लगभग 22 क्विंटल मूंगफली दाना पकड़ा। मंडी सचिव ने बताया कि हरदोई के पिहानी निवासी शमसुद्दीन बिना टैक्स जमा किए हुए लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक का मूंगफली दाना दिल्ली ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि व्यापारी पर 24849 का जुर्माना कर वसूला गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



