बहन से अभद्रता का विरोध करने पर युवक को दौड़ाया, मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एक युवक को अपनी बहन के साथ हो रही अभद्र

बहन से अभद्रता का विरोध करने पर युवक को दौड़ाया, मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एक युवक को अपनी बहन के साथ हो रही अभद्र हरकतों का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव का ही एक युवक लंबे समय से उसकी बहन को फोन पर आपत्तिजनक बातें कहकर परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, वह घर के आसपास आकर अशोभनीय व्यवहार भी करता था। पीड़ित के मुताबिक आरोपी सौरभ अक्सर उनके दरवाजे के सामने बाइक खड़ी कर देता और टोकने पर झगड़ा करने लगता था। 21 अप्रैल को भी जब युवक ने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट के लिए पीछे दौड़ पड़ा।घटना

के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।