
ग्रामीण और शहरी इलाकों में बढ़ेगी बिजली क्षमता, लो वोल्टेज से मिलेगी राहत
Shahjahnpur News - जिले में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए तिलहर क्षेत्र के तीन ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे 50 हजार लोगों को लो वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी। शहर में भी नई ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जा रही है, जिससे बिजली की स्थिति में सुधार होगा।
जिले में बिजली आपूर्ति सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। तिलहर क्षेत्र के तीन ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि के साथ नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जबकि शहर के कई इलाकों में भी नए ट्रांसफार्मर लगाने की मंजूरी मिल चुकी है। मध्यांचल से हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। बिजली निगम ने तिलहर क्षेत्र के जैतीपुर, खुदागंज ग्रामीण और तिलहर ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों में पांच या 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, जिससे करीब 50 हजार लोगों को लो वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी।
जैतीपुर क्षेत्र में 40 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन होने के कारण अंतिम गांवों तक बिजली पहुंचने में दिक्कत आती है। आए दिन लाइन फाल्ट और तार टूटने से सप्लाई बाधित रहती है। तिलहर के एक्सईएन दिलीप मौर्या ने बताया कि गर्मियों में जैतीपुर और खुदागंज ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या बढ़ जाती है। क्षमता वृद्धि या नए विद्युत उपकेंद्र से ही स्थायी समाधान संभव है। उधर, शहर में भी बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी है। नगर निगम क्षेत्र के लोधीपुर, अंटा चौराहा सहित कई स्थानों पर 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए मध्यांचल से स्वीकृति मिल चुकी है और टेक्निकल जेई द्वारा संबंधित ठेकेदार को स्थल दिखा दिए गए हैं। इससे शहरी क्षेत्रों में भी लो वोल्टेज की समस्या कम होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




