
एसपी ने बदले 10 थाना प्रभार, खुटार प्रभारी पर कार्रवाई
Shahjahnpur News - जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें एसपी ने 10 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। खुटार थाने के प्रभारी राजेंद्र कुमार को परौर भेजा गया है, जबकि श्यामवीर सिंह को नया प्रभारी बनाया गया है। अन्य थाना प्रभारियों के भी तबादले किए गए हैं।
जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। देर रात एसपी ने 10 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती की है। तबादलों में अपराध नियंत्रण, शिकायतों की स्थिति और प्रशासनिक जरूरतों को आधार बनाया गया है। खुटार थाने में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण न हो पाने और वहां से सबसे अधिक शिकायतें एसपी कार्यालय तक पहुंचने के चलते खुटार के थाना प्रभारी रहे राजेंद्र कुमार को परौर भेज दिया गया है। पुलिस लाइन से श्यामवीर सिंह को खुटार थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे अवधेश कुमार सिंह को कटरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कटरा में तैनात रहे निरीक्षक जुगल किशोर पाल को तिलहर थाने का चार्ज दिया गया है। तिलहर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। आईजीआरएस के प्रभारी रहे शिव दिन को थाना कलान का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि कलान के प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र को आईजीआरएस की जिम्मेदारी दी गई है। अपराध निरीक्षक मदनपुर प्रिंस शर्मा को जैतीपुर का चार्ज मिला है। जैतीपुर के थाना प्रभारी रहे गौरव त्यागी के गैर जनपद स्थानांतरण के कारण उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। परौर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को अपराध शाखा में तैनात किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




