
जैक से लिंटर उठाते समय हादसा, मजदूर गंभीर घायल
Shahjahnpur News - सिंधौली के उमरिया गांव में एक मजदूर लिंटर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान लिंटर को जैक से उठाया जा रहा था, जब अचानक संतुलन बिगड़ गया। घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज और फिर बरेली रेफर किया गया। उसकी हालत नाजुक है और उसे सिर तथा पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
सिंधौली। सिंधौली क्षेत्र के उमरिया गांव में रविवार को जैक से लिंटर उठाते समय बड़ा हादसा हो गया। लिंटर गिरने से एक मजदूर उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे पहले मेडिकल कॉलेज और बाद में बरेली रेफर किया गया है। उमरिया गांव में सरदार राजपाल सिंह के घर छत को ऊंचा करने के लिए लिंटर उठाने का काम चल रहा था। मिस्त्री और मजदूर जेक की मदद से लिंटर को ऊपर उठा रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ जेक हिल गईं, जिससे संतुलन बिगड़ गया और उठाया जा रहा लिंटर नीचे गिरने लगा।
खतरा देखते ही मौके पर काम कर रहे मजदूर और मिस्त्री भागने लगे। इसी बीच मुड़िया पमार निवासी हर्षित पुत्र अशोक कुमार लिंटर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों ने जेक की मदद से लिंटर उठाकर हर्षित को बाहर निकाला। ग्राम प्रधान उमरिया श्यामसुंदर की सहायता से घायल को सिंधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। हर्षित की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




