ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरभगवान बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया

भगवान बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया

बौद्ध धर्म के प्रणेता और संसार को शांति व अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई...

भगवान बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 30 Apr 2018 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

बौद्ध धर्म के प्रणेता और संसार को शांति व अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने बुद्ध पार्क स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने कहा कि भगबान बुद्ध ने सारे संसार को शांति और अहिंसा का उपदेश दिया। उन्होंने दुखी पीड़ित मानवता के लिए राजसी सुख त्याग कर संसार की मंगल कामना के लिए घर-घर व गांव-गांव घूमे। उनके उपदेश से प्रभावित होकर अशोक जैसा विजयी और युद्ध में रत राजा भी अहिंसा का व्रत धारण करने वाला बन गया। वर्तमान में भगवान बुद्ध उतने ही प्रासंगिक है जितने हजारों साल पहले हुआ करते थे। उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, संतोष दीक्षित, शांति प्रकाश अवस्थी, कुनेंद्र पाल सिंह, सुधीर गुप्ता, राहुल सिंह, पंकज कुमार, सुबोध कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह, पंकेश, सुरेंद्र सक्सेना, कुलदीप सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें