Shahjahnpur News: 10 हजार रुपये मांगने पर गाली-गलौज, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: खुटार के महमूदपुर सेहजनियां गांव के द्विविजय ने खुटार थाने में राजदेव पर 10 हजार रुपये न लौटाने और धमकी देने का आरोप लगाया। राजदेव ने कुछ समय पहले पैसे मांगे थे, लेकिन वापस नहीं किए। द्विविजय को डर है कि उसके खिलाफ झूठी शिकायत की जा सकती है। उसने मामले की जांच की मांग की है।

Shahjahnpur News: 10 हजार रुपये मांगने पर गाली-गलौज, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी

Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सेहजनियां निवासी द्विविजय पुत्र छविलाल ने खुटार थाने मे तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही राजदेव पुत्र रामाधार ने अपना घर बनवाने के लिए उससे 10 हजार रुपये की मदद मांगी थी। राजदेव की बात पर विश्वास करते हुए उसने रुपये दे दिए थे। उस समय राजदेव ने कुछ दिनों में रुपये वापस करने की बात कही थी। पीड़ित के अनुसार काफी समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए गए। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने राजदेव से अपने रुपये वापस मांगे तो वह गाली-गलौज करने लगा और गाली-गलौज करते हुए रुपये देने से साफ इनकार कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि उसने जब अपने रुपये वापस दिलाने और मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो राजदेव व उसकी पत्नी सीता देवी ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि रुपये मांगने पर उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। इससे वह काफी परेशान है और उसे आशंका है कि उसके खिलाफ झूठी शिकायत की जा सकती है। पीड़ित ने तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपों की सच्चाई सामने लाने तथा रुपये वापस दिलाने के साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: 10 हजार रुपये मांगने पर गाली-गलौज, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी