Shahjahnpur News: जरूरतमंद को छात्रवृत्ति सरकार का लक्ष्य:सलोना
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News: विधायक सलोना कुशवाहा ने सरकार द्वारा जारी छात्रवृत्ति 36 छात्रों को वितरित करते हुए प्रमाण पत्र दिए।शनिवार को मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण छात

Shahjahnpur News: तिलहर। विधायक सलोना कुशवाहा ने सरकार द्वारा जारी छात्रवृत्ति 36 छात्रों को वितरित करते हुए प्रमाण पत्र दिए। शनिवार को मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण छात्रों ने देखा। विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति देकर उसकी पढ़ाई लगातार जारी रखने में मदद कर रही है। छात्र पूरी लगन और निष्ठा से अपनी पढ़ाई पूरी करें और अपने माता-पिता के साथ ही समाज एवं देश का नाम रोशन करें। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य भारत भूषण, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, श्रीधर शर्मा, ऋषभ गंगवार, शशांक गुप्ता, रवि मौर्य आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:Badaun News: लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र


