ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरसड़क पर मिली वकील की लाश, हत्या का आरोप

सड़क पर मिली वकील की लाश, हत्या का आरोप

रोजा क्षेत्र में देवरास व कुआडांडा गांव के बीच सड़क पर सोमवार शाम वकील की लाश पड़ी मिली थी। जानकारी होने पर उनके परिवार में कोहराम मच...

सड़क पर मिली वकील की लाश, हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 03 Nov 2020 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

रोजा क्षेत्र में देवरास व कुआडांडा गांव के बीच सड़क पर सोमवार शाम वकील की लाश पड़ी मिली थी। जानकारी होने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बेटे ने रंजिशन पिता की हत्या का आरोप लगाया। चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रोजा क्षेत्र की पोस्ट सरसवां के मंगलीपुरवा गांव निवासी वकील रामबाबू की उम्र तकरीबन 48 साल थी। अभिषेक कुमार ने बताया कि एक माह पहले गांव के कृष्णपाल से कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया था। कृष्णपाल ने पिता रामबाबू को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से कृष्णपाल दुश्मन विक्रम, सिसौआ गांव के फारुख और मुस्तफा को घर बुलाकर बैठाने लगा था। अभिषेक कुमार ने बताया कि सोमवार को पिता रामबाबू बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी चारों ने साजिशन पिता रामबाबू की हत्या कर दी। पिता की लाश देवरास व कुआडांडा गांव के बीच सड़क पर पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचा। कार्यवाहक थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि मृतक के बेटे अभिषेक कुमार की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।

यह चल रही थी रंजिश

अभिषेक कुमार ने बताया कि फारूख गाड़ी चलाता था। उसकी गाड़ी से बहन शिमला का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद विवाद हो गया था। जिसका मुकदमा चल रहा था। वह राजीनामे का दबाव बना रहा था। एक माह पूर्व गांव के कृष्णपाल से झगड़ा हो गया। कृष्णपाल विपक्षी को बुलाकर अपने घर बैठाने लगा था।

बेटे की पिता से हुई थी फोन पर बात

अभिषेक ने बताया कि शाम छह बजे पिता रामबाबू से फोन पर बात हुई थी। पिता ने बरतारा के पास बताया था। कुछ देर बाद फोन आया। बताया कि पिता के रोड पर पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर गए। देखा कि बाइक खड़ी हुई थी। पिता की मौत हो चुकी थी। वहीं, शव को देख पत्नी मंजू व बेटे-बेटी का हाल बेहाल हो गया।

30 नवंबर को है बेटी की शादी

अभिषेक कुमार ने बताया कि वह बिजनौर से बीटेक कर रहा है। बहन अंकिता मेरठ से बीएड कर रही है। दूसरी बहन शिमला जीएफ कालेज से बीएससी कर रही है। अभिषेक कुमार ने बताया कि बड़ी बहन अंकिता की 30 नवंबर को शादी है। अभी 30 अक्टूबर को ही तिलक चढ़ाकर आए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें