Shahjahnpur News: आराजी पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग
Shahjahnpur News: मिर्जापुर के दो भाइयों ने अपनी आराजी पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपी ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। अब वे अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग कर रहे हैं।

Shahjahnpur News: मिर्जापुर।मिर्जापुर थाना पृथ्वीपुर ढाई निवासी दो भाइयों ने अपनी आराजी पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी कलान को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ितों ने मामले की जांच कराकर जमीन को कब्जामुक्त कराने तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन परिवर्तनवादी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। एसङीएम कलान आशुतोष कुमार सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में धर्मेंद्र और ओमेंद्र निवासी पृथ्वीपुर ढाई ने बताया कि वे अनुसूचित जाति से हैं।आरोप है कि उनकी आराजी पर याकूतपुर निवासी युवक ने अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया और वहां दुकान बना ली।
दोनों भाइयों का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संबंधित व्यक्ति ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा डराने-धमकाने के साथ जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उन्हें मौके से भगा दिया गया।प्रार्थना पत्र में पीड़ितों ने आरोपी को प्रभावशाली बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद उनकी आराजी को कब्जामुक्त कराया जाए और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

