क्षत्रिय महासभा ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में डॉक्टर डीपी सिंह महाविद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। इस दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया...
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में डॉक्टर डीपी सिंह महाविद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। इस दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. एबी सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने महाराणा प्रताप के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान ने भी महाराणा प्रताप की वीरता कहानी सभी को बताई। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, शरद सिंह, डॉ. केडी सिंह, सेठ पाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवा के अजय कुमार सिंह पिंटू, अजय पाल सिंह, कमांडो अनिल सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह, आलोक प्रताप सिंह भोला, प्रदीप सिंह राठौर, मुकेश सिंह परिहार, फतेह बहादुर सिंह, रोहित सिंह, आदेश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, आशीष, भूपेंद्र सिंह अंगा, गौरव अनंत सिंह, सुनील सिंह छुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।