गुरुनानकदेवजी के प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। विशेष कीर्तन में रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा...
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। विशेष कीर्तन में रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर अपनी श्रद्धा जताई। अंत में संगत ने लंगर भी छका। शनिवार को गुरवचन सिंह माटा की ओर से रखवाए गए अखंड पाठ के भोग पड़े। स्त्री सुखमनी सेवा सोसायटी की ओर से अखंड पाठ किए गए। इसके बाद गुरुद्वारा के हुजूरी रागी जत्थे मनजीत सिंह ने शबद कीर्तन किया। श्री गुरु रामदास गुरमीत संगीत विद्यालय रोजा के विद्यार्थी प्रकाश सिंह, भाई गुंजन सिंह ने कथा कीर्तन किया।
अमृतसर दरबार से आए रागी जत्थे करमजीत सिंह ने अपनी वाणी से शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर फूलों व बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाई गई पालकी के सामने संगत ने माथा टेका। कमेटी की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, हरभजन सिंह दुआ, अवतार सिंह मोगा, उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोगा ने रागी जत्थों को सिरोपा भेंट किया। इस मौके पर जसवीर सिंह, करमजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जगमोहन सिंह, जसवीर सिंह, रघुवीर कौर, जैसमीन, सुरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह दुआ, सतवीर सिंह, जवाहर सिंह, निरंकार सिंह आदि मौजूद रहे।