Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsJustice Denied Property Dealer s Murder Case Remains Unsolved After 5 Years
पांच वर्ष में भी इनामी हत्यारोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

पांच वर्ष में भी इनामी हत्यारोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

संक्षेप:

Shahjahnpur News - तिलहर में पांच साल बीत जाने के बाद भी प्रॉपर्टी डीलर सतीश चंद्र गंगवार की हत्या का मामला अनसुलझा है। उसके पिता लेखराज न्याय के लिए अधिकारियों के पास भटक रहे हैं। आरोपियों सुनीता और कपिल पर 25,000 का इनाम है, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में असफल रही है।

Jan 12, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

तिलहर। पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। प्रॉपर्टी डीलर का वृद्ध पिता न्याय की फरियाद को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। मधुबन कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र गंगवार की 22 मई 2019 को घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में सतीश के पिता लेखराज ने हत्या करने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने विसरा प्रजव होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके बाद 15 दिसंबर 2019 को विसरा रिपोर्ट में सतीश को अल्कोहल के साथ जहर देने का खुलासा हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान लेखराज को सतीश की पत्नी सुनीता और राजनपुर गांव निवासी दामाद कपिल के बीच अवैध संबंध होने की भनक लगी थी। 25 अगस्त 2020 को सुनीता अपनी पुत्री अवंतिका को लेकर कपिल के साथ भाग गई। लेखराज ने 31 दिसंबर 2020 को सुनीता और कपिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस सुनीता और कपिल का अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। सतीश के वृद्ध पिता लेखराज ने बताया कि वह न्याय के लिए शाहजहांपुर बरेली लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। = सुनीता और कपिल पर है 25-25 हजार का इनाम हत्या के मामले में फरार चल रहे कपिल गंगवार एवं सुनीता पर पुलिस विभाग द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम बीते वर्ष घोषित किया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी। चर्चा है कि कुछ महीने पहले कपिल को बिलहरी गांव के पास कुछ लोगों ने एक झलक देखा भी था और उसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिस कारण कपिल पकड़ा नहीं जा सका। =नोएडा एवं हरिद्वार में कपिल को खोजने के लिए लगी थी एसओजी लेखराज ने बताया कि तिलहर पुलिस से जब उसकी आस टूट गई थी तो उसने एसपी तथा आईजी से मिलकर दोनों आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुकदमे के कुछ महीने बाद ही कपिल एवं सुनीता को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ एसओजी टीम भी लगाई गई थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसओजी टीम ने नोएडा एवं हरिद्वार में कई जगह एवं कई फैक्ट्रियों में जांच पड़ताल की लेकिन कपिल का कोई सुराग नहीं लगा। = आधार कार्ड का नहीं किया प्रयोग, घर वालों से भी नहीं किया संपर्क आरोपी कपिल का दिमाग कितना शातिर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने अभी तक अपने तथा सुनीता के आधार कार्ड का इस्तेमाल सिम कार्ड लेने या फिर बैंक में नहीं किया है यदि वह आधार कार्ड का इस्तेमाल करता तो पुलिस को उसकी लोकेशन मिल सकती थी। इसी के साथ एसओजी टीम की नजर कपिल के सभी दोस्तों एवं रिश्तेदारों पर बनी हुई थी यदि कपिल इन लोगों से भी संपर्क करता तो पकड़ा जाता लेकिन उसने आज तक कोई संपर्क नहीं किया। ----वर्जन----